13-Apr-2022 10:05 PM
2858
श्रीनगर, 13 अप्रैल (AGENCY) जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को एक नागरिक पर हुए हमले में गाेली लगने से वह घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नागरिक पर यह हमला जिले में एक मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष पाकिस्तानी कमांडर के मारे जाने के दो दिन बाद हुआ।
पुलिस ने बताया कि घायल नागरिक की पहचान सतीश कुमार सिंह के रूप में हुयी है और उस पर हमला आज शाम कुलगाम के पोम्बे काप्रिन गांव में हुआ।
स्थानीय निवासी एवं पेशे से चालक सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है।
कश्मीर ज़ोन की पुलिस ने ट्वीट कर कहा, “ आतंकवादियों ने कुलगाम के काकरान निवासी पेशे से चालक सतीश कुमार सिंह पर नागरिक पर गोलीबारी की। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इलाके को घेर लिया गया है।”
इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पुलिस से हमलावरों को पकड़ने और उन्हें दंडित करने का आग्रह किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा, “आतंकवादियों के एक और बर्बर और कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं, जहां कुलगाम निवासी पेशे से ड्राइवर सतीश कुमार सिंह को गोली मार दी गई। उनकी हालत गंभीर है। पुलिस से अपील है कि हमलावरों को सजा दें।”
पिछले कुछ सप्ताहों में दक्षिणी कश्मीर के जिलों में बाहरी कामगारों और एक कश्मीरी पंडित को लगातार हो रहे हमलों में निशाना बनाया गया है।...////...