14-Apr-2022 12:46 AM
2479
श्रीनगर, 13 अप्रैल (AGENCY) जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिला में बुधवार को आतंकवादी हमले में एक नागरिक की मौत हो गयी।
पुलिस ने यह जानकारी दी। इस नागरिक की हत्या एक मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष पाकिस्तानी कमांडर के मारे जाने के दो दिन बाद हुयी।
पुलिस ने बताया कि घायल नागरिक की पहचान सतीश कुमार सिंह के रूप में हुयी है और उस पर हमला आज शाम कुलगाम के पोम्बे गांव में हुआ। पुलिस ने कहा, “ स्थानीय निवासी एवं पेशे से चालक सिंह को आतंकवादी हमले में गंभीर से धायल हो गए। गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गयी।”
कश्मीर ज़ोन की पुलिस ने ट्वीट कर कहा, “ आतंकवादियों ने कुलगाम के काकरान निवासी पेशे से चालक सतीश कुमार सिंह पर नागरिक पर गोलीबारी की। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इलाके को घेर लिया गया है।”
पुलिस ने कहा कि हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हत्या में शामिल लोगों को जल्द ही मार गिराया जाएगा। पुलिस ने कहा, “इस जघन्य आतंकवादी अपराध में शामिल आतंकवादियों को जल्द ही मार गिराया जाएगा। इसमें शामिल आतंकवादियों को को पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है।"
इस बीच राजनीतिक दलों ने इस हमले की निंदा की है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, "इस तरह के हमलों का कभी भी औचित्य नहीं हो सकता है। उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को इस कठिन समय को सहने की शक्ति प्राप्त हो। ”
वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पुलिस से हमलावरों को पकड़ने और उन्हें दंडित करने का आग्रह किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा, “आतंकवादियों के एक और बर्बर और कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं, जहां कुलगाम निवासी पेशे से ड्राइवर सतीश कुमार सिंह को गोली मार दी गई। उनकी हालत गंभीर है। पुलिस से अपील है कि हमलावरों को सजा दें।...////...