कुल्लू में प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की खरीद कार्यक्रम का शुभारम्भ
18-Nov-2024 09:24 PM 7454
कुल्लू, 18 नवंबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू मे प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदने की प्रक्रिया सोमवार से आरम्भ कर दी गई। इस प्रक्रिया का शुभारम्भ उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस. रवीश द्वारा किया गया। इस मक्की की खरीद का कार्य जिला कुल्लू आतमा परियोजना कृषि विभाग व खाद्य एंव आपूर्ति निगम के माध्यम से निगम के दो केन्द्रों ढालपुर कुल्लू व धामण में किया जा रहा है। यह मक्की खरीद कर प्रक्रिया का शुभारंभ प्राकृतिक खेती को बड़े पैमाने पर बढावा देने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा की गई घोषण मे बहुत अहम कदम है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^