लोगों को जागरूक करने को सीबीआईसी ने अपनाया अनोखा अंदाज
18-Nov-2024 09:19 PM 2300
नयी दिल्ली 18 नवंबर (संवाददाता) राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में आयोजित 43वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) का पवेलियन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सीबीआईसी ने आगंतुकों को आकर्षित करने और उन्हें वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और सीमा शुल्क के बारे में जागरूक करने के लिए अनोखे तरीके अपनाए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^