कुशीनगर में जीत के मामले में भाजपा ने की कांग्रेस की बराबरी
05-Jun-2024 09:48 PM 1983
कुशीनगर 5 जून (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सात बार लोकसभाचुनाव जीत कर कांग्रेस की बराबरी की है। कुशीनगर संसदीय सीट से 1999 के बाद किसी दल के उम्मीदवार ने लगातार जीत हासिल नहीं की थी,लेकिन इस बार भाजपा उम्मीदवार और पिछले बार के सांसद विजय कुमार दुबे ने इस मिथक को तोड़ने के साथ ही 20 वर्ष बाद फिर से काशीनाथ पांडेय, सीपीएन सिंह और रामनगीना मिश्र के बाद इतिहास को दोहराया है। वह लोकसभा चुनाव में 2019 में जीतने के बाद 2024 लगातार जीत दर्ज करने के साथ सीपीएन सिंह की बराबरी कर चुके हैं। वहीं भाजपा ने 2014 और 2019 के बाद यह चुनाव जीतकर हैट्रिक लगा दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^