लाहौर में कार दुर्घटना में तीन की मौत,14 घायल
22-Dec-2021 09:08 PM 5744
इस्लामाबाद, 22 दिसंबर (वार्ता/शिन्हुआ) पाकिस्तान के लाहौर शहर में बुधवार को कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और स्थानीय मीडिया ने बुधवार को बताया कि लाहौर के टोल प्लाजा क्षेत्र बाबू साबू के नजदीक तीन कार आपस में टकरा गईं। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह घने कोहरे के कारण हुई। बचाव कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय पत्रकार ने अस्पताल के हवाले से कहा कि घायलों की स्थिति गंभीर है और वे गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^