पेरिस में महिलाओं को बंधक बनाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार: डारमैनिन
21-Dec-2021 06:55 PM 6362
पेरिस, 21 दिसम्बर (वार्ता/स्पूतनिक) फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डारमैनिन ने मंगलवार को कहा कि पेरिस में दो महिलाओं को बंधक बनाने वाले एक हथियारबंद व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्री डारमैनिन ने ट्विटर पर लिखा, “बंधक बनाने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। कोई हताहत नहीं हुआ है।” हमलावर ने सोमवार को पेरिस डी अलीग्रे क्वार्टर में एक दुकान में दो महिलाओं को बंधक बना लिया था। पेरिस पुलिस के अनुसार बंधक बनाने वाले ने दोनों में एक को छह घंटे बाद रिहा कर दिया था। फ्रांसीसी बीएमएफटीवी समाचार चैनल के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि गिरफ्तार व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^