लद्दाख के करगिल में इमारत गिरने से 10 घायल
03-Aug-2024 08:40 PM 2202
लेह, 03 अगस्त (संवाददाता) केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख के करगिल जिले में शनिवार तड़के एक पहाड़ी की ढलान पर बने तीन मंजिला इमारत के ढह जाने से कम से कम 10 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही मजिस्‍ट्रेट जांच के आदेश भी दिए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना आज सुबह लगभग चार बजे कबाड़ी नाले में उस समय हुई जब इलाके में मिट्टी धंसने लगी और पहाडी की चोटी पर बनी इमारत ढह गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^