नीतीश ने मुहाने नदी पर नवनिर्मित पुल का किया उद्घाटन
03-Aug-2024 08:43 PM 1449
राजगीर 03 अगस्त (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुहाने नदी पर नवनिर्मित पुल का आज उद्घाटन किया। श्री कुमार ने शनिवार को नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड के द्वारिका बिगहा में मुहाने नदी पर नवनिर्मित पुल का उद्घाटन किया। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा इस पुल का निर्माण 493.64 लाख रुपये की लागत से मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना (विशेष योजना) के तहत कराया गया है। चेरो के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-31 को जोड़ने वाले इस नवनिर्मित पुल (द्वारिका बिगहा-हरनौत पथ) के निर्माण से कल्याण बिगहा, चेरो बहादुर, बिरजू मिल्की समेत दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^