लंदन में धामी की उपस्थिति में पोमा ग्रुप के साथ दो हजार करोड़ का एमओयू
26-Sep-2023 11:09 PM 8453
लंदन/देहरादून, 26 सितंबर (संवाददाता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंदन में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। इस दौरान, उन्होंने लंदन के कई प्रमुख उद्योग घरानों से भेंट करते हुए उत्तराखण्ड में निवेश की सम्भावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। श्री धामी की उपस्थिति में लंदन में पोमा ग्रुप के साथ दो हजार करोड़ रुपए का इन्वेस्टर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया, राज्य सरकार की ओर से सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय ने एमओयू साइन किया। मुख्यमंत्री धामी ने सभी निवेशकों को आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट हेतु उत्तराखंड आने के लिए आमंत्रित भी किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^