मुंबई, 06 अगस्त (संवाददाता) भोजपुरी सिने जगत की नवोदित अभिनेत्री लवली काजल का बोलबम गीत 'ले ले अइहा सेनुरवा सइयां देवघर से' रिलीज हो गया है।काजल राज का गाया हुआ और लवली काजल पर फिल्माया हुआ बोल बम गीत 'ले ले अइहा सेनुरवा सइयां देवघर से' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके वीडियो में दिखाया गया है कि एक पत्नी अपने पति से कहती है कि देवघर में जाकर जल चढ़ाने के बाद क्या क्या शौक-श्रृंगार की चीजें देवघर से लाना है। इस गाने के वीडियो में लवली काजल अपने पति से कहती हैं कि 'जात बानी देवघर त भूल जनि जाईब, हमरो समान पिया याद कsके लाईब... चूड़ी कंगन बिंदिया बाली, ले ले लाईब लाली लाली जुड़वा, सइयां लेले लाईब मांग के सेनुरवा हो..'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी बोलबम सांग 'ले ले अइहा सेनुरवा सइयां देवघर से' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीतकार सागर परदेसी के लिखे इस गीत को संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत से सजाया है। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित, कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता हैं। मिक्स मास्टर राज शर्मा ने किया है। इस गाने का आल राईट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।...////...