विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु स्टारर फिल्म कुशी का नया पोस्टर रिलीज
07-Aug-2023 11:18 PM 6728
मुंबई, 07 अगस्त (संवाददाता) दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु स्टारर फिल्म कुशी का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर 'कुशी' का ट्रेलर रिलीज डेट अनाउंस की है। पोस्ट को शेयर करते हुए विजय देवरकोंडा ने कैप्शन में लिखा है ,09 अगस्त। 2 मिनट 41 मिनट का कुशी का ट्रेलर रिलीज हो रहा है। कुशी का दुनियाभर में थिएटर्स में 1 सितंबर को रिलीज हो रहा है।'कुशी' के ट्रेलर रिलीज डेट के साथ विजय देवरकोंडा ने सामंथा के साथ एक रोमांटिक पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में सामंथा और विजय एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए दिख रहे हैं। शिव निर्वाण द्वारा निर्देशित 'कुशी' की कहानी बेहद यूनिक लव स्टोरी पर बेस्ड है। फिल्म में विजय देवरकोंडा एक आर्मी ऑफिसर बने हैं और सामंथा कश्मीरी पंडित का किरदार निभाती नजर आयेंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^