लोकसभा चुनाव के रुझान आनंददायी हैं - मोहन यादव
01-Jun-2024 11:31 PM 5739
भोपाल, 01 जून (संवाददाता) देश में आज सभी चरणों का मतदान संपन्न होने के बाद सामने आए विभिन्न “एग्जिट पोल” के परिप्रेक्ष्य में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि अब तक जो भी रुझान आए हैं, वो अत्यंत आनंददायी हैं। डॉ यादव ने एक बयान में कहा कि रुझानों से साफ है कि मध्यप्रदेश में सभी 29 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। इसके साथ ही देश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सीटें 370 से अधिक रहेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा अभियान “फिर एक बार मोदी सरकार” चला था। एग्जिट पोल के संबंध में अब तक जो रुझान आए हैं, वे आनंददायी हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^