मध्यस्थता से विवाद समाधान में हर कोई होता विजेता: पटेल
02-Jun-2024 10:20 PM 2366
भोपाल, 02 जून (संवाददाता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि मध्यस्थता वह प्रक्रिया है, जिसमें हर कोई विजेता होता है क्योंकि मध्यस्थता में विवाद का निपटारा किसी आदेश के द्वारा नहीं होता है, व्यवस्थित चर्चा के द्वारा दो पक्ष समझौते पर पहुंचते है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री पटेल आज ई-मीडिएशन राईटिंग्स संस्था वर्षगांठ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता सबके लिए किफायती, जल्द और उत्तरदायी न्याय का सुलभ, सुगम एवं प्रभावी तरीका है। उन्होंने कहा है कि विवाद को उत्पन्न करने वाली परिस्थितियों के समाधान के लिए समाज और सरकार को मिलकर कार्य करना होगा। समाज की विकृतियों को दूर करने के लिए चिंतन करना होगा। बेहतर समाज निर्माण में प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्हें आगे बढ़कर कार्य करना होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^