लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट से चोट पहुंचायें: चम्पाई सोरेन
27-Feb-2024 11:41 PM 2305
रांची, 27 फरवरी (संवाददाता) झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि भ्रष्टाचार की बात बोलकर सिर्फ हेमन्त सोरेन को फंसाये गया है लेकिन हम हेमन्त बाबू के साथ है। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने मंगलवार को पुराना विधानसभा मैदान में झामुमो के संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के दिशोम गुरू शिबू सोरेन ने जमीन और महाजन के विरोध में लड़ाई लड़ी थी और जनांदोलन के तहत बेसहारों को उनकी जमीन वापस करवाई। फिर हेमन्त सोरेन को राज्य वासियों ने चुना। लेकिन सरकार बनने के साथ ही भाजपा ने सरकार गिराने का प्रयास किया। बेवजह, कभी भ्रष्टाचार की बात तो कभी माईनिंग की बात बोलकर फंसाया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^