पूर्व विधायक चैंपियन की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगायी रोक
27-Feb-2024 11:35 PM 3640
नैनीताल, 27 फरवरी (संवाददाता) उत्तराखंड के हरिद्वार के खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन की गिरफ्तारी पर उच्च न्यायालय ने अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। साथ ही प्रदेश सरकार को दस दिन में प्रकरण से जुड़े तथ्य उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। पूर्व विधायक चैंपियन के प्रार्थना पत्र पर मंगलवार को न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की पीठ में सुनवाई हुई। सरकार की ओर से कहा गया कि चैंपियन का आपराधिक इतिहास रहा है। उनके खिलाफ विभिन्न आरोपों में अभी तक 10 अभियोग पंजीकृत हुए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^