लोकसभा की सभी 29 सीटें जीतकर हर बूथ मोदी बूथ बनाने के साथ कांग्रेस मुक्त बनाना है: शर्मा
08-Feb-2024 10:09 PM 4953
गुना, 08 फरवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतकर हर बूथ को मोदी बूथ बनाने के साथ हर बूथ को कांग्रेस मुक्त बूथ बनाना है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश के सभी बूथों पर 58 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त करना है। भाजपा द्वारा देश भर में चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत श्री शर्मा आज जिले के राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आवन पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने श्री संकट मोचक हनुमान मंदिर में पूजन अर्चन किया, इसके पश्चात श्रीराम जानकी मंदिर में दर्शन कर गांव चलो अभियान की शुरूआत की। श्री शर्मा ने बूथ नंबर 94,95,96,97 की बूथ समिति की बैठक को संबोधित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^