मान ने पंजाबी कवि डॉ सुरजीत पातर के निधन पर जताया दुख
11-May-2024 07:02 PM 5329
चंडीगढ़, 11 मई (संवाददाता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध पंजाबी कवि डॉ सुरजीत पातर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। श्री मान ने शनिवार सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर लिखा, “ पंजाबी बोली के बेटे सुरजीत पातर साहब के अचानक निधन हो जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। पंजाबी मां बोली का आंगन आज सूना हो गया। यह हमारी मातृभाषा पंजाबी के लिये अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री अकसर अपने भाषण में डॉ सुरजीत पातर जी की लिखी कविताओं और लाइनों का जिक्र किया करते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^