मान सरकार के किसानों से किए वादे खोखले साबित हुए: चुग
22-Jul-2024 08:41 PM 4244
चंडीगढ, 22 जुलाई (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने सोमवार को कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार किसानों से किये वादों को पूरा करने में पूरी तरह असफल साबित हुईं है। श्री चुग ने यहां मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि किसानों को उनकी फसलों के मुआवजे को लेकर, गुलाबी सुंडी से हुए नरमे के नुकसान पर मुआवजा अभी तक नहीं मिल पाया है। किसानों के कर्ज माफ करने के नाम पर सत्ता में आई आप सरकार ने इस मुद्दे पर अभी चर्चा तक नहीं की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^