मानसरोवर झील की यात्रा का पहला जत्था रवाना
13-Jun-2025 08:21 PM 3315
नयी दिल्ली, 13 जून (संवाददाता) चीन के अधिकार वाले तिब्बत में स्थित भगवान शिव के धाम कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील की यात्रा का पहला जत्था शुक्रवार को रवाना हो गया। विदेश एवं कपड़ा राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा ने यहां जवाहरलाल नेहरू भवन में कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाने के लिए कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने यात्रियों को इस यात्रा के लिए चुने जाने पर सम्मानित किया और उनकी सुरक्षित और संतोषजनक यात्रा की कामना की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^