मानसून और आपूर्ति की समस्याओं से प्रभावित हो रही है महंगाई: सीतारमण
09-Sep-2023 08:44 PM 2269
नयी दिल्ली 09 सितंबर (संवाददाता) वित्त मंत्री सीतारमण ने विदेशी या अनाज की आपूर्ति के कारण महंगाई बढ़ने से इंकार करते हुये शनिवार को कहा कि घरेलू स्तर पर मानसून और आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के कारण महंगाई घट-बढ़ रही है। श्रीमती सीतारमण ने जी- 20 शिखर सम्मेलन में फाइनेशिंयल ट्रैक की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में महंगाई को लेकर पूछे जाने पर कहा कि रूस, यूक्रेन युद्ध और अनाज के कारण महंगाई पर असर नहीं के बराबर हो रहा है। उन्होंने कहा कि घरेलू स्तर पर मानसून और आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के कारण महंगाई अधिक प्रभावित हो रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^