मायूस हो गए सुजीत मान, कहा नाम कटने से टूटता है मनोबल
03-Nov-2021 05:47 PM 4006
नयी दिल्ली, 03 नवम्बर (AGENCY) एक दशक से राष्ट्रीय कुश्ती टीम के साथ कोच पद की जिम्मेदारी संभाल रहे गुरु हनुमान अखाड़े के जाने माने कोच सुजीत मान का नाम इस साल द्रोणाचार्य पुरस्कार दिए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची से कट गया है जिससे उन्हें भारी निराशा हुई है। 43 साल के सुजीत को हाल ही में जब द्रोणाचार्य पुरस्कार देने की सिफारिश हुई थी तब उन्होंने इस पुरस्कार को गुरु हनुमान और अपने दादा जी को समर्पित किया था। लेकिन मंगलवार रात जब खेल मंत्रालय ने नामों की आधिकारिक घोषणा की तो पुरस्कार सूची में अपना नाम न पाए जाने पर सुजीत बेहद निराश हो गए। द्रोणाचार्य पुरस्कार न मिलने के सन्दर्भ में उनकी प्रतिक्रिया पूछे जाने पर उन्होंने इतना ही कहा,'मुझे बहुत दुःख हुआ है। ऐसा करने से किसी भी खिलाड़ी का मनोबल गिरता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^