13-Apr-2022 11:19 PM
3675
पुणे, 13 अप्रैल (AGENCY) पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिमोत्तर राजस्थान के गंगानगर इलाके और झारखंड के डाल्टनगंज इलाके में लू की स्थिति बनी हुई है।
मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कई स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य (5.1 डिग्री सेल्सियस या अधिक) से काफी अधिक रहा। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर, पंजाब और झारखंड में कई जगहों पर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सौराष्ट्र और कच्छ में विभिन्न जगहों पर सामान्य से अधिक (3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया, जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, विदर्भ, कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश और गुजरात विभिन्न जगहों पर यह सामान्य से थोड़ा ऊपर (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) रहा।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में विभिन्न जगहों पर यह सामान्य से काफी नीचे (-5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे कम) दर्ज किया गया। केरल और माहे के कुछ स्थानों पर, बिहार के विभिन्न स्थानों पर यह सामान्य से नीचे (-3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस) रहा, जबकि तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, अंडमान, निकोबार द्वीप समूह में यह सामान्य से नीचे (-1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस) और देश के बाकी हिस्सों में यह सामान्य रहा।
डाल्टनगंज (झारखंड) में अधिकतम अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक रहा।
मौसम विभाग ने बताया कि केरल और माहे में कई स्थानों पर (कल के सुबह साढ़े आठ बजे से आज के सुबह साढ़े बजे तक) गरज के साथ छींटे पड़े। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, असम, मेघालय, ओडिशा, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप में विभिन्न जगहों पर भी गरज के साथ छींटे पड़े।
मौसम विभाग के मुताबिक केरल और लक्षद्वीप में अधिकांश स्थानों पर, असम, मेघालय, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई स्थानों पर, तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड में विभिन्न स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ीं। इसके अलावा मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, अंडमान- निकोबार द्वीप समूह में बारिश हुयी या गरज के छींटे पड़े।
गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहा।...////...