मध्यप्रदेश के लिए प्रतिष्ठापूर्ण है जी-20 बैठक, इसे सफल बनाएं:शिवराज
14-Jan-2023 09:51 PM 5750
भोपाल, 14 जनवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत को जी-20 की अध्यक्षता का सुअवसर मिला है। इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश में भी बैठकें हो रही हैं। इस क्रम में भोपाल में 16 और 17 जनवरी को हो रही दो दिनी बैठक महत्वपूर्ण है। इसमें 22 देशों के 94 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। अतिथियों के समक्ष मध्यप्रदेश की लोक संस्कृति, व्यंजन, आतिथ्य परम्परा के साथ ही शहर की स्वच्छता की झलक भी प्रस्तुत की जाए। श्री चौहान आज शाम मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में इस बैठक से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बैठक से जुड़ी तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^