प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति पोंगल और लोहड़ी पर्व की बधाई
13-Jan-2023 11:52 PM 2633
भोपाल, 13 जनवरी (संवाददाता) नगरीय विकास व आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री सिंह ने राज्य के समस्त नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तरायण का सूर्य सभी के जीवन को सकारात्मकता से परिपूर्ण एवं प्रकाशवान करे। प्रत्येक प्रदेशवासी के जीवन में सुख, समृद्धि, सद्भावना और प्रेम का संचार संक्रांति का यह पर्व करे। साथ ही हमारा मध्यप्रदेश समृद्ध और विकसित प्रदेश बने।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^