महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे दिल्ली रवाना
30-Jul-2022 11:36 PM 8846
औरंगाबाद 30 जुलाई (AGENCY) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अचानक अपनी योजना में बदलाव करते हुए शनिवार रात नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इसके साथ ही राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गयीं हैं। इससे पहले श्री शिंदे शनिवार से औरंगाबाद जिले के दौरे पर थे। श्री शिंदे को अपनी यात्रा कार्यक्रम के अनुसार वैजापुर के महलगांव में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद रात भर यहां रुकना था। उन्होंने वैजापुर में बधाई स्वीकार की और राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने के लिए औरंगाबाद हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस शनिवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने और राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा करने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में कैबिनेट विस्तार पर अंतिम निर्णय पर मुहर लगाई जाएगी। श्री शिंदे समीक्षा बैठक में भाग लेने के लिए औरंगाबाद लौटेंगे और रविवार को अपने दौरे के कार्यक्रम के अनुसार सिल्लोड में होंगे या वे सीधे मुंबई जा सकते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^