महाराष्ट्र के राज्यपाल ने उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर शोक व्यक्त किया
16-Dec-2024 09:43 AM 2329
मुंबई, 15 दिसंबर (संवाददाता) महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने प्रसिद्ध पद्म विभूषण तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन की अमेरिका में हुई मौत पर दुख व्यक्त किया है। रविवार को अपने संदेश में, राज्यपाल ने कहा,”महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन की खबर चौंकाने वाली है। एक समर्पित शिष्य और महान उस्ताद अल्ला रक्खा के बेटे, जाकिर हुसैन ने तबला वाद्ययंत्र को वैश्विक स्थल तक पहुंचाया। उनके असाधारण प्रदर्शन ने उन्हें शास्त्रीय संगीत के जानकारों और व्यापक दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाया, उन्होंने अपने गहन लेकिन चंचल एवं आकर्षक प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।” उन्होंने कहा कि “उस्ताद ज़ाकिर भारतीय शास्त्रीय संगीत में एक घरेलू नाम बन गए थे। एक संगतकार के रूप में, उन्हें एक अमिट विरासत छोड़कर संगीतकारों की तीन पीढ़ियों के साथ प्रदर्शन करने का दुर्लभ सौभाग्य प्राप्त हुआ था। उनके निधन ने संगीत जगत में एक अद्वितीय शून्य उत्पन्न हुआ है।” राज्यपाल राधाकृष्णन ने कहा कि “उनके निधन से, भारत - विशेष रूप से महाराष्ट्र - ने अपने सबसे प्रिय और पोषित सांस्कृतिक प्रतीकों में से एक को खो दिया है। उस्ताद जाकिर हुसैन का संगीत शाश्वत रहेगा, संगीतकारों की पीढ़ियों को नवीनता प्रदान करने एवं उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करेगा। मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसक के प्रति हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^