महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने पुणे में तिरंगा फहराया
26-Jan-2022 09:23 PM 3968
पुणे, 26 जनवरी (AGENCY) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने बुधवार को 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुणे के पुलिस परेड मैदान पर तिरंगा फहराया। श्री पवार ने उप-निरीक्षक प्रकाश चौधरी, पांडुरंग वान्जले एवं विजय भोंग और एसीपी बजरंग देसाई को राष्ट्रपति पदक प्रदान किए, जबकि महाराष्ट्र मैट्रो मुख्य परियोजना प्रबंधक अशोक मोरे और पुणे नगर निगम उपायुक्त नीतीन उदास को उत्कृष्ट कार्य के लिए पदक दिए गए। उपमुख्यमंत्री ने ग्रामीण निवासियों के कल्याण के लिए जिला परिषद के पशुपालन विभाग द्वारा शुरू की गई एक पहल के तहत निर्मित पशु चिकित्सा औषधालय वैन भी लॉन्च की। वैन में एक विशेषज्ञ पशु चिकित्सक है जो किसानों के पशुओं को 50 रुपए के मामूली शुल्क के साथ समय पर और किफायती उपचार प्रदान करेगा। उन्हाेंने स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों और छात्रों के साथ बातचीत की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^