महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ कोरोना पॉजिटिव
28-Dec-2021 06:53 PM 6530
मुंबई, 28 दिसंबर (AGENCY) महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। सुश्री गायकवाड़ ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा,“ मैंने कल शाम पहली बार लक्षण महसूस होने पर जांच करवाई और आज इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। मेरे लक्षण अपेक्षाकृत हल्के हैं। मैं ठीक हूं और मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आये लोगों सावधानी बरतने का अनुरोध करती हूं। ” सुश्री गायकवाड़ पिछले साल उस समय भी कोविड संक्रमित हुई थी, जब वह राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में भाग ले रही थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^