पश्चिमी राजस्थान में घना से अति घना कोहरे का प्रकोप
27-Dec-2021 09:08 PM 2712
पुणे, 27 दिसंबर (AGENCY) पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में घना से अति घना कोहरा तथा पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, पूर्वी बिहार, झारखंड और असम के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार को सुबह 08़ 30 बजे मध्यम कोहरा छाया रहा। पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में कहीं-कहीं रात का तापमान सामान्य से 5़ 1 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। ओडिशा के अधिकांश स्थानों पर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके और तेलंगाना में कई स्थानों पर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, मध्य प्रदेश, विदर्भ और उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर, गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में कई स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ स्थानों पर, पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। रायलसीमा के कुछ स्थानों पर, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में कहीं कहीं रात का तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के मैदानी इलाके लुधियाना (पंजाब) में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चुरू में 25 मीटर, अमृतसर, गंगानगर, बीकानेर, वाराणसी, बालासोर और राजकोट में 50 मीटर, सिलचर, लुधियाना, पिलानी, जोधपुर, जैसलमेर, लखनऊ, नौगांव, सबौर, जमशेदपुर, जगदलपुर, केओंगझारगढ़ और अंगुल में 200 मीटर की दृश्यता सुबह 08़ 30 बजे दर्ज की गयी। पिछले 24 घंटे के दौरान हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या गरज के साथ छींटे पड़े। पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके और सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात , सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा , तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^