महाराष्ट्र में कोरोना 704 नये मामले, 16 लोगों की मौत
12-Dec-2021 10:29 PM 4620
औरंगाबाद/ मुंबई, 12 दिसंबर (AGENCY) महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस (कोविड​​​​-19) महामारी के 704 नये मामले सामने आए और 16 मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों आज ने यहां बताया कि नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित की संख्या बढ़कर 66,43,883 हो गयी है। इसी प्रकार मृतकों की संख्या बढ़कर 1,41,259 हो गई है। इस दौरान राज्य में 699 मरीज ठीक भी हुए हैं इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 64,92,504 हो गयी। राज्य में रिकवरी दर 97़ 72 प्रतिशत और मृतकों की दर 2़ 12 प्रतिशत है। बुलेटिन के अनुसार राज्य में अभी 6,441 सक्रिय मामले है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^