श्रीनगर में आतंकवादी हमला, एक एएसआई और एक सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल शहीद
13-Dec-2021 11:53 PM 1623
श्रीनगर,13 दिसंबर (AGENCY) केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके जेवान में सोमवार की शाम आतंकवादी हमले में एक पुलिस सहायक उपनिरीक्षक और एक सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल शहीद हो गये जबकि 10 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक हमला पंथ चौक के जेवान इलाके में उस समय हुआ, जब एक पुलिस वाहन इलाके से गुजर रहा था, तभी वहां घात लगाये आतंकवादियों ने गोलीबारी की। श्रीनगर के रंगरेथ इलाके में आज दो अज्ञात आतंकवादियों के मारे जाने के बाद जेवान में यह हमला हुआ। रंगरेथ में गोलीबारी के तुरंत बाद इलाके में विरोध-प्रदर्शन और मामूली झड़पें शुरू हो गयीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^