महाराष्ट्र में कोरोना के 1,189 नये मामले
16-Aug-2022 11:20 AM 8310
मुंबई, 16 अगस्त (AGENCY) महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 1,189 नए मामले सामने आए हैं और एक व्यक्ति की इस बीमारी से मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को जारी बुलेटिन में बताया गया कि नये मामले आने के साथ ही राज्य में इस महामारी से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 80,73,529 हो गयी है, जबकि एक और मरीज की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,48,172 हो गया है। इस दौरान 1,142 लोगों स्वस्थ होने से इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर राज्य की रिकवरी दर 98.02 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है। स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया है कि इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 12,148 मरीजों का इलाज चल रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^