महाराष्ट्र में कोरोना के आठ हजार से अधिक नये मामले
31-Dec-2021 11:31 PM 4728
मुंबई, 31 दिसंबर (AGENCY) महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 8,067 नए मामले सामने आए है जो कल के 5,338 मामले की तुलना में लगभग दोगुना है। इस बीच मुम्बई में आज 5,228 नये मामले सामने है जबकि गुरूवार को यह संख्या 3,928 थी कोविड और ओमीक्रोन वेरिएंट के मामलों में वृद्धि को देखते हुए राज्य सरकार ने नए साल के जश्न के दौरान पर्यटन स्थलों पर बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगाने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। मुबंई में यह प्रतिबंध 15 जनवरी तक प्रभावी रहेंगे। इसी तरह शहर के मॉल और होटलों में आज 1700 बजे से कल शाम 0600 बजे तक भीड़भाड़ पर रोक लगा दी गई है। आज, बाल और महिला कल्याण मंत्री यशोमती ठाकुर के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^