31-Dec-2021 11:59 PM
4451
मुंबई, 31 दिसंबर (AGENCY) महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 8,067 नए मामले सामने आए है राज्य भर में इस दौरान आठ मरीजों की मौत हुई है। आधिकारिक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी है।
बुलेटिन के अनुसार नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या 66,78,821 हो गई है। इस दौरान आठ मरीजों की मौत होने से राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या1,41,526 हो गई है।
इस बीच राज्य भर में 1,766 लोग बीमारी से ठीक हुए, जिससे राज्य में स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 65,09,096 हो गई।
राज्य की रिकवरी और मृत्यु दर क्रमशः 97.46 प्रतिशत और 2.11 प्रतिशत है।
बुलेटिन में बताया कि इस समय राज्य में 24,509 सक्रिय मामले हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य में कुल चार ओमीक्रोन के चार मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में ओमीक्रोन के संक्रमितों की संख्या 454 हो गई।
राज्य में ओमीक्रोन के अब तक 157 मरीज ठीक हो चुके है।...////...