महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 133 नये मामले
08-Jan-2022 10:36 PM 1371
मुंबई 08 जनवरी (AGENCY) महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के 133 नये मामले सामने आये और ऐसे मामलों की कुल संख्या 1009 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पुणे नगर निगम में सबसे अधिक 118, पिंपरी चिंचवाड़ में आठ, पुणे ग्रामीण में तीन, वसई विरार में दो तथा औरंगाबाद और मुंबई में एक-एक मामले दर्ज किये गये। राज्य में ओमिक्रॉन से संक्रमित 439 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^