महाराष्ट्र राजनीतिक संकट के लिए ममता ने भाजपा को दोषी ठहराया
23-Jun-2022 11:19 PM 4723
कोलकाता, 23 जून (AGENCY) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार को महाराष्ट्र में वर्तमान राजनीतिक संकट के लिए दोषी ठहराते हुए दावा किया कि अगले महीने राष्ट्रपति चुनावों में हार को देखते हुए भाजपा ने उद्धव ठाकरे को अपदस्थ करने का खेल शुरु किया है। महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक अस्थिरता का हवाला देते हुए सुश्री बनर्जी ने कहा कि लोकतंत्र को बुलडोज किया जा रहा है। खबरों के अनुसार, महाराष्ट्र में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के विरुद्ध बगावत पर उतर आये हैं। उनके साथ कुल 42 विधायक असम में हैं। सुश्री बनर्जी ने मीडिया कांफ्रेस में कहा कि मुझे संदेह है कि भारत में कोई लोकतंत्र काम करता है। यहां लोकतंत्र कहां है, हम उद्धव ठाकरे के लिए न्याय चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए भाजपा के पास बहुमत नहीं हो सकता है, इसलिए महाराष्ट्र में चुनी हुई सरकार को असंवैधानिक तरीके से गिराने की कोशिश कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^