महाराष्ट्र सरकार ने सीएनजी पर वैट घटाकर तीन फीसदी किया
26-Mar-2022 07:30 PM 6253
मुंबई, 26 मार्च (AGENCY) महाराष्ट्र सरकार ने सीएनजी पर मूल्यवर्धित कर (वैट) को 13.5 प्रतिशत से घटाकर तीन प्रतिशत करने की घोषणा की। जिसे एक अप्रैल से लागू किया जाएगा और इससे टैक्सी, ऑटो, यात्री वाहनों सहित आम जनता को फायदा होगा। आधिकारिक राजपत्र के अनुसार महाराष्ट्र के उपसचिव मंदार केलकर ने कहा कि शुक्रवार को विधानसभा सत्र के आखिरी दिन वित्तमंत्री अजीत पंवार ने सीएनजी पर वैट को 13.5 प्रतिशत से घटाकार तीन प्रतिशत करने की घोषणा की। जारी अधिसूचना के मुताबिक राज्य में सीएनजी ईधन एक अप्रैल से सस्ता हो जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^