महाशिवरात्रि पर शिवराज ने पत्नी के साथ महाकालेश्वर के किए दर्शन
01-Mar-2022 11:34 PM 3035
उज्जैन, 01 मार्च (AGENCY) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ आज महाशिवरात्रि पर्व पर उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। पूजन-अर्चन पंडित प्रदीप गुरू ने सम्पन्न कराया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने भगवान महाकालेश्वर से प्रदेश की जनता की खुशहाली और प्रदेश के निरन्तर विकास की कामना की। प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^