नागरिकता का मिलना गौरव का पल: नरोत्तम
01-Mar-2022 11:39 PM 6568
भोपाल, 01 मार्च (AGENCY) मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने सिन्धु भवन में 19 पाकिस्तानी शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रमाण-पत्र सौंपते हुए आज कहा कि नागरिकता का मिलना सभी के लिये गौरव का पल है। आधिकारिक जानकारी में डॉ मिश्रा ने कहा कि देश के सक्षम नेतृत्व के कारण पाकिस्तानी प्रताड़ना से पीड़ित और शोषित शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान किया जाना संभव हो सका है। उन्होंने इन सभी 19 नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सिन्धी समाज ने व्यवसाय को एक अलग ही दिशा प्रदान की है। सिन्धी समाज के संस्कार और सहकार की भावना सभी के लिये प्रेरणादायी है। गृह मंत्री ने कहा कि उनमें परस्पर मदद की भावना कूट-कूट कर भरी होती है। सभी सहयोग के लिये न केवल सदैव तत्पर रहते हैं, अपितु हरसंभव सहयोग भी करते हैं। पाकिस्तान से आये 19 शरणार्थियों ने भारतीय नागरिकता प्राप्त होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगाये। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री डॉ मिश्रा का भी आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पाकिस्तान से आये ईश्वर लाल-मुकेश कुमार, राजेश कुमार, भजनलाल, अंबीबाई, गौरीबाई, साजन दास, सुरेश ढोलूमल, संगीता बाई, सारिका, नानकराम, अनिल कुमार, विक्की कुमार, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, रीना कुमारी और अनीता कुमारी को नागरिकता प्रमाण-पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में एडीजी अशोक अवस्थी सहित अधिकारी और सिन्धी समाज के दुर्गेश केसवानी, जयपाल सचदेव, राजेन्द्र मनवानी, मनोज गोलानी आदि मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^