महिला कर्मचारियों की समस्यायों की शिकायत महिला आयोग से
23-Sep-2024 11:04 PM 3785
कानपुर 23 सितम्बर (संवाददाता) क्षेत्रीय लेखा कार्यालय मध्य कमान कानपुर से कुछ महिला कर्मचारियों को फतेहपुर स्थानांतरित किये जाने के विरोध में केंद्रीय कर्मियों के एक दल ने सोमवार को महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता से मुलाकात की। पेंशनर फोरम एवं राज्य सरकार पेंशनर संघ एवं कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने आज उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता से मुलाकात की और एक ज्ञापन दिया जिसमे रक्षा लेखा विभाग के रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक मध्य कमान लखनऊ द्वारा कानपुर क्षेत्रीय लेखा कार्यालय मध्य कमान कानपुर कैंट से महिला कर्मचारियों को फतेहगढ़ में ऐसे कार्यालय में स्थानांतरण कर दिया है जहां पर महिलाओं के लिए मूलभूत सुविधाएं जैसे शौचालय, टिफिन रूम आदि की व्यवस्था नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^