सपा के शासनकाल में था भ्रष्टाचार का बोलबाला: असीम अरूण
23-Sep-2024 09:47 PM 3492
प्रयागराज,23 सितंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने सोमवार को कहा कि 2017 से पहले की समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला था जबकि मौजूदा योगी सरकार ने इस पर अंकुश लगाने का काम किया है। फूलपुर विधानसभा उपचुनाव के तहत सहसों में आयोजित “समरसता सम्मेलन” में समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि सपा सरकार में चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला था। अपराधी निरंकुश हो विचरण करते थे, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश की बागडोर सभालने के बाद अपराधियों के हौसले पस्त होने लगे और इनपर अंकुश लगाकर सफाया किया। आज अपराधी अपराध करने से पहले दस बार सोचता है। योगी सरकार में अपराधियों और अपराध के लिए कोई मुरव्वत नहीं है। वह काल कोठरी के भीतर जाएंगे अथवा ऊपर।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^