मकर संक्रांति 2024 तक रामलला गर्भगृह में विराजमान होंगे: चम्पत राय
13-Jan-2023 08:31 PM 3304
अयोध्या, 13 जनवरी (संवाददाता) श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने शुकवार को यहां कहा कि श्री रामजन्म भूमि परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण में मकर संक्रांति 2024 तक रामलला गर्भगृह में विराजमान हो जायेंगे। श्री राय ने पत्रकारों को आज यहां मंदिर निर्माण की प्रगति दिखाने के बाद संबोधित करते हुए कहा कि मंदिर का निर्माण तेज गति से चल रहा है। अगले साल मकर संक्रांति तक रामलला गर्भगृह में विराजमान हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस साल अक्टूबर तक राम मंदिर का ग्राउंड फ्लोर पूरा हो जाने की संभावना है। इसके बाद 21 दिसम्बर के बाद से लेकर मकर संक्रांति 2024 तक जो भी शुभ मुहूर्त निकलेगा उस दिन मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो जायेगी। उन्होंने कहा कि चाहे वह शुभ मुहूर्त एक जनवरी को या फिर चाहे मकर संक्रांति का। रामलला अपने गर्भगृह में विराजमान हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण का प्रतिशत जानना बहुत कठिन है फिर भी मंदिर निर्माण के सभी काम शुरू हो गये हैं। राम मंदिर के तीन दिशाओं में रिटेनिंग वॉल बनना है जिसके लिए मिट्टी, बालू हटाने का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि रिटेनिंग वॉल और मंदिर के बीच में परकोटा बनाना है। दक्षिण और पूरब दिशा में खुदाई का काम चालू है। बालू मिट्टी हटाकर कंक्रीट डालने का काम चालू है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^