स्वामी विवेकानंद व्यक्ति नहीं देश के विचार थे: योगेन्द्र उपाध्याय
12-Jan-2023 08:41 PM 1541
जौनपुर, 12 जनवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कहा स्वामी जी व्यक्ति नहीं देश के विचार थे। उनके विचार हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। विवेकानंद के चिर यौवन विचार हमें सदा ऊर्जा देते रहे हैं। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी हाल में गुरुवार को अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। श्री उपाध्याय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कहा स्वाजी व्यक्ति नहीं देश के विचार थे। उनके विचार हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। विवेकानंद के चिर यौवन विचार हमें सदा ऊर्जा देते रहे है। उन्होंने कहा कि शक्तिशाली भारत का निर्माण होगा विश्वविद्यालय और खेल के मैदानों से। उन्होंने शिक्षा और खेल के महत्व को एक साथ कितने साल पहले व्यक्त किया था। नई शिक्षा नीति में नई चिंतन और नई सोच का विकास समाहित है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^