मणिपुर में विस्फोट, दो की मौत, सात घायल
26-Feb-2022 11:29 PM 7600
इम्फाल 26 फरवरी (AGENCY) मणिपुर में चुराचांदपुर जिला के गंगपीमुअल गांव में शनिवार को मोर्टार बम फटने से छह साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये। पुलिस को संदेह था कि बच्चे बम को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे, क्योंकि वे घटना के समय इलाके में स्क्रैप इकट्ठा कर रहे थे।घायलों में से दो लोगों की हालत गंभीर है। कुछ घायलों को इलाज के लिए इंफाल ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि घटना वाले इलाके में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक कैंप और फायरिंग रेंज भी है, जहां से बच्चे मोर्टार उठा सकते थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^