मराठवाडा में कोरोना के 541 नये मामले
09-Jan-2022 08:35 AM 4937
औरंगाबाद 09 जनवरी (AGENCY) महाराष्ट्र में मराठवाडा क्षेत्र में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 541 नये मामले सामने आये है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस दौरान क्षेत्र के आठ जिलों में इस बीमारी से कोई मौत नहीं हुई। क्षेत्र के आठ जिला मुख्यालय से यूनीवार्ता द्वारा एकत्र रिपोर्ट के अनुसार, औरंगाबाद महामारी से सबसे अधिक प्रभावित रहा। यहां 162 नये मामले सामने आए है। इसके बाद लातूर में 114 मामले, नांदेड़ में 82 मामले, उस्मानाबाद में 66 मामले, परभणी में 53, बीड में 26 मामले, जालना में 23 और हिंगोली में 15 नये मामले दर्ज किए है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^