मतदाता सूची अनुमान नहीं, पंजीकरण फार्म के आधार बनती है: आयोग
12-Jun-2025 09:45 PM 8827
नयी दिल्ली, 12 जून (संवाददाता) महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतदाता सूचियों के बनाने में गड़बड़ी के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने गुरुवार को कहा कि सूचियों में मतदाताओं के नाम को जोड़ने घटाने का काम आबादी में वृद्धि के किसी अनुमान के आधार पर नहीं बल्कि व्यक्तिगत फार्म के आधार पर किया जाता है। महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि कांग्रेस नेता श्री गांधी ने हाल में आखबारों में लेख के माध्यम से सूचियों में गड़बडी के जो आरोप लगाए उनका तथ्यवार जवाब पहले दिया जा चुका था लेकिन उन्होंने उन्हीं आरापों को दोहराया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^