मेघालय के गृहमंत्री के काफिले की गाड़ी से कुचलकर एक की मौत, एक घायल
13-Jan-2022 11:53 PM 1844
शिलांग, 13 जनवरी (AGENCY) मेघालय के गृहमंत्री लाहकमेन रिमबुई के काफिले में शामिल गाड़ी से टक्कर लगने 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और उसके पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि यह घटना केरा इलाके के सोंगसाग सड़क पर हुई। घटना स्थल पूर्वी गारो हिल्स के जिला मुख्यालय विलियमनगर से थोड़ी स्थित है। घटना के समय श्री रिमबुई जिला में कानून और व्यवस्था स्थिति की समीक्षा के लिए वरिष्ठ पुलिस और जिला अधिकारियों के साथ विलिमनगर की ओर जा रहे थे। जिला पुलिस प्रमुख ने यूनीवार्ता को बताया "शुरुआती जांच में पता लगा है कि मोटरसाइकिल सवार गलत दिशा से आ रहा था और गृहमंत्री के काफिले से टकरा गया।" मृतक की पहचान जोएकिम मारक के रूप में हुई है, जबकि घटना में घायल हुए व्यक्ति का नाम मार्चिम एम सांगमा है। उन्होंने बताया कि पीछे बैठे व्यक्ति को घटना के तुरंत बाद विलियमनगर सिविल अस्पताल लाया गया। साथ ही काफिले में चल रही गाड़ी के चालक को भी मेडिकल जांच के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे कारण के सटीक कारण पता करने के लिए जांच शुरू कर दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^