दुराचार पीडिता को थाने से नहीं मिल रहा न्याय
16-Sep-2021 01:41 PM 1445
दुराचार पीडिता को थाने से नहीं मिल रहा न्याय एसपी गुना चार सप्ताह में दें जवाब गुना जिले के कुंभराज में रहने वाली एक ब्राह्मण महिला के साथ बीते माह इसी कस्बे के गजराज सिंह मीना ने घर में घुसकर दुराचार किया था। इस मामले में पीडिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसपर पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया। लेकिन घटना के एक माह बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पीडिता का पति नेपाल में मजदूरी करता है। पीडिता दो बच्चों के साथ अपने ससुराल में रहती है। घटना 13 अगस्त 2021 की है, जब आरोपी रात के करीब एक बजे पीडिता के घर के भीतर आ गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुराचार किया था। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री नरेन्द्र कुमार जैन ने पुलिस अधीक्षक, गुना से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। आयोग अध्यक्ष ने एसपी से मामले की जांच की वर्तमान स्थिति के बारे में भी जानकारी देने को कहा है। mp human rights..///..misconduct-victim-is-not-getting-justice-from-the-police-station-317620
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^