ग्वालियर ने बदमाशों ने महिला को पेड़ से बांधकर की मारपीट
15-Sep-2021 08:54 PM 8842
ग्वालियर ने बदमाशों ने महिला को पेड़ से बांधकर की मारपीट आईजी ग्वालियर तीन सप्ताह में दें जवाब ग्वालियर जिले में एक महिला के साथ अमानवीय व्यवहार किये जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला को पेड़ से बांधा और उसकी बुरी तरह पिटाई की। आरोपियों ने खुद को मंत्री का आदमी बताते हुए महिला को जान से मार देने की धमकी दी। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया, फिर सोशल मीडिया में अपलोड भी कर दिया। बाद में महिला ने एसपी आफिस ग्वालियर में अपनी शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की मांग की है। इस मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), ग्वालियर से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है। mp human rights..///..gwalior-miscreants-beat-up-woman-by-tying-her-to-a-tree-317481
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^